ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

वोटिंग से पहले ऑटो से मिले 7 करोड़ : दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरी नोटों की गड्डियां : देखकर हैरान रह गए लोग

11-May-2024 03:13 PM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में पुलिस ने एक ऑटो से सात करोड़ रुपए जब्त किए हैं। ऑटो से भारी मात्रा में कैश होने की जानकारी तब मिली जब एक ट्रक की चपेट में आने के बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर नोटों की गड्डियां देखकर लोग दंग रह गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


दरअसल, विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम की तरफ जा रहा ऑटो एक ट्रक की चपेट में आने के कारण बीच सड़क पर पलट गया। नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में हुए इस हादसे के बाद ऑटो में छिपाकर रखी गई नोटों की गड्डियां सड़क पर बिखर गईं। सात कार्टन में सात करोड़ रुपए रखे गए थे। नोटों की गड्डियों को देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो और उसमें रखे सात करोड़ रुपयों को जब्त कर लिया और थाने ले गई। वहीं हादसे में घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी है। जानकारी मिलने के बाद निर्वाचन आयोग और आयकर की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है।


बता दें कि लोकसभा चुनाव में धनबल के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग काफी सख्त है। आयोग के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम पूरे देश में लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते 9 मई को भी आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से आठ करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की थी। नोटों का पहाड़ देखकर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम के सदस्य दंग रह थे।