अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Oct-2020 06:45 AM
PATNA : पहले चरण की वोटिंग शुरू होने के ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार वासियों से बेहतर भविष्य के लिए मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार वासियों को बेहतर भविष्य शिक्षा स्वास्थ्य नौकरी विकास और नए दौर में बिहार का नया निर्माण करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। बिहार के लोग महागठबंधन के साथ बदलाव के सहभागी बने।
तेजस्वी यादव ने पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों में से ज्यादातर सीटों पर चुनावी दौरा किया है जहां आज वोटिंग हो रही है। तेजस्वी यादव और लगातार अपनी चुनावी जनसभा में रोजगार को बड़ा मुद्दा बताते रहे हैं उन्होंने मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद बेरोजगारी के मुद्दे पर संवाद भी किया था और तेजस्वी को इस बात का भरोसा है कि रोजगार के सवाल पर युवाओं का उनको साथ मिलेगा।
तेजस्वी यादव 15 साल के दौरान नीतीश कुमार के शासन में विकास नहीं होने, उद्योग धंधे नहीं लग पाने और साथ ही साथ बढ़ी हुई बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर चुनाव में उतरे हैं। अब तक उनकी जनसभाओं में अच्छी खासी भीड़ भी देखने को मिली है लेकिन तेजस्वी इस बात को भलीभांति समझते हैं कि जब तक भीड़ वोट में तब्दील नहीं होगी उनके लिए सत्ता पर काबिज होना आसान नहीं होगा। तेजस्वी यादव लगातार वोटरों से बिहार में बदलाव के लिए अपील करते रहे हैं और आज भी उन्होंने सुबह सुबह ट्वीट करते हुए अपील लोगों से की है।