ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / स्क्रिप्ट के हिसाब से प्लॉट की जा रही स्टोरी : विवेका पहलवान के...

स्क्रिप्ट के हिसाब से प्लॉट की जा रही स्टोरी : विवेका पहलवान के गुर्गे ने वीडियो जारी कर दी सफाई, प्लास्टिक का AK-47 बताया

31-Aug-2019 01:45 PM

By 3

PATNA : AK-47 वायरल वीडियो मामले में विवेका पहलवान को कवर करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड के हिसाब से तय की गई स्क्रिप्ट पर स्टोरी आगे बढ़ रही है। वायरल वीडियो को लेकर पहले विवेका पहलवान का बार-बार बयान बदलना और फिर यह सफाई देना कि वीडियो में दिख रहा AK-47 प्लास्टिक का है। यह बताता है कि इस पूरे मामले को किस तरह से रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है। AK-47 वाले वायरल वीडियो को लेकर विवेका पहलवान के गुर्गे ने अपनी सफाई पेश की है। वायरल वीडियो में एक साथ दो-दो AK-47 को लहरा रहे गुर्गे ने नया वीडियो जारी कर अपनी सफाई सबके सामने रखी है। 2 मिनट 15 सेकंड के इस वीडियो में विवेका पहलवान के गुर्गे ने दावा किया है कि वायरल वीडियो में दिख रहा हथियार प्लास्टिक का खिलौना है। https://youtu.be/4cd8UcZSq08 फर्स्ट बिहार झारखंड ने पहले यह जानकारी दे दी थी कि वायरल वीडियो को लेकर लीपापोती के खेल में कैसी झूठी कहानी गढ़ी जानी है। गुर्गे का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें उसने प्लास्टिक का AK-47 होने का दावा तो किया ही है साथ ही साथ विवेका पहलवान से किसी तरह के संबंध की बात को भी खारिज किया है। AK-47 लहराने वाले गुर्गे के मुताबिक उसका संबंध विवेका पहलवान के भतीजे कर्मवीर से है। इस वीडियो को जारी करने के पीछे पूरे मामले में फंसते दिख रहे विवेका पहलवान को बचाने की कोशिश साफ नजर आ रही है।