ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / विवादित जमीन की डील करते थे बीजेपी नेता, बेऊर थाने को भी कर...

विवादित जमीन की डील करते थे बीजेपी नेता, बेऊर थाने को भी कर रखा था मैनेज, इसी एंगल पर हो रही मर्डर की जांच

03-Oct-2020 08:14 AM

PATNA : पटना के बेऊर थाने के तेज प्रताप नगर में भाजपा नेता और प्रोपर्टी डीलर राजेश झा उर्फ राजू बाबा की हत्या का शक विवादित जमीन के विवाद की तरफ मुड गई है.  पुलिस को जांच के दौरान यह बात पता चली है कि राजू बाबा विवादित जमीन की खरीद-फरोख्त करते थे.

 इसमें उनका सहयोग बेऊर थाने की पुलिस करती थी. इस तरह के कई विवादित प्लॉट पर राजू बाबा ने उन लोगों को कब्जा दिलाया था जिसको उन्होंने जमीन बेची थी. बताया जा रहा है कि इस तरह के कारोबार की वजह से उनकी कई लोगों से दुश्मनी हो गई थी. लेकिन बेऊर थाना मैनेज रहने के कारण राजू बाबा का काम कभी बंद नहीं हुआ.

जांच में यह बात सामने आई कि राजू बाबा जमीन कारोबार के विवाद में पहले भी जेल जा चुके हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इसी अदावत में उनकी हत्या की गई है.  वहीं इलाके में ऐसी चर्चा तेज है कि तेज प्रताप नगर में हाल ही के दिनों में जेल से छूटे एक अपराधी ने राजू बाबा की हत्या कर दी है. बेगूसराय में एक हत्या हुई थी, उसके आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा था. आरोपी को जेल जाने के बाद उसकी पत्नी और दो बच्चों को राजू बाबा अपने घर ला कर रखे हुए थे. अब  वही जेल गया अपराधी छुटकर आया है तो लोगों का कहना है कि वो भी वारदात को अंजाम दे सकता है.

वहीं इस मामले में उनके भाई संजय झा  ने बेऊर थाने  में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस अपराधी की जांच करने में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है.