अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Jan-2023 07:50 PM
By First Bihar
DESK: हिन्दूओं के धर्म ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने जो विवादित बयान दिया है उसकी हर जगह निंदा हो रही है। अब तो उनके खिलाफ केस दर्ज भी किये जा रहे हैं। दिल्ली में केस दर्ज होने के बाद अब बिहार में भी उनके खिलाफ परिवाद पत्र दायर हो रहे है। आरा और गया में उनके खिलाफ परिवाद पत्र दायर हुआ है।
रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी किये जाने के मामले में गया व्यवहार न्यायालय में विभिन्न लोगों ने अलग-अलग 5 परिवाद दायर किया। इनमें से कुछ में जमानतीय तो कुछ में गैर जमानती धाराएं लगी हैं। बीजेपी के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने भी एक परिवाद दर्ज किया है। इसके अलावे चार अलग-अलग लोगों ने परिवाद दायर किया है। वहीं आरा सिविल कोर्ट में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार उर्फ कौशल यादव ने भी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल कराया है।
बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान को लेकर लेकर बीजेपी अब काफी आक्रामक रूप में नजर आ रही है। जहां आज आरा सिविल कोर्ट में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार उर्फ कौशल यादव ने मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल किया। न्यायालय से इस मामले पर संज्ञान लेने और कानूनी कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई गई है।
परिवाद दायर करने वाले बीजेपी नेता नगेंद्र कुमार उर्फ कौशल यादव ने कहा कि जिस तरह से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रंथ को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई है.इससे ना केवल करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचा है बल्कि समाज के आदर्शवादी महापुरुष भगवान राम को भी एक सोंची समझी साजिश के तहत अपमानित करने की कोशिश की गई। जिसे बीजेपी और यहां की करोड़ों जनता माफ नहीं करेगी।
आज इसी जन भावनाओं को ख्याल रखते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ आरा व्यवहार न्यायालय में मेरे द्वारा परिवाद पत्र दायर किया गया है और मुझे विश्वास है कि न्यायालय इस पर संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी करेगी। वही इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के स्थानीय रमना मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सूबे के शिक्षा मंत्री को भगवान से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा मंत्री के द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान से सनातन धर्म को काफी ठेस पहुंचा है। जिसे देखते हुए बीजेपी नेताओं ने माननीय न्यायालय में परिवाद पत्र दायर कर उन पर कानूनी करने की गुहार लगायी है। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए यहां तक कहा कि अगर सरकार ऐसे बड़बोले शिक्षा मंत्री को अविलंब बर्खास्त नहीं करती है तो बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी और उन्हें माफी मांगने पर भी मजबूर कर देगी।