Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
02-Dec-2022 12:42 PM
GAYA : बिहार में कुछ महीने पहले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें देश- विदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने पिंडदान किया। जिसके बाद अब केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज ( शुक्रवार ) गयाजी में अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण किया।
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इनके माता- पिता ने विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में स्थित फल्गु नदी के किनारे देव घाट पर अपने पूर्वजो का पिंडदान किया। इस दौरान देव घाट पर पिंडदान करने के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में विष्णुचरण के पास सभी परिजनों के साथ विष्णुचरण का दर्शन किया। पिंडदान के बाद विष्णुपद मंदिर प्रबंधाकरिणी द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। वहीं, इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के इस दौरे के बारे में बताया जा रहा है कि, वो आज अक्षवाट पर भी पिंडदान करेंगी और ब्राह्मणो का भोजन भी करायेंगी. उसके बाद पण्डाजी से सुफल लेकर अपने कार्य को पूरा करेंगी। गया पाल पंडा ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार गया आई हैं। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण अपने माता- पिता के साथ पहुंची हैं।
गौरतलब हो कि, विश्व भर के लोग गया में पिंडदान करने पहुंचते हैं। इस साल इसको लेकर गयाजी में पितृपक्ष मेला का आयोजन 9 सितंबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो गया। इस साल देश-विदेश से लगभग 12 लाख तीर्थयात्री गया में पहुंचकर अपने पितरों का पिंडदान तर्पण और कर्मकांड को पूरा किया।