Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
16-Mar-2023 07:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर अब लोगों को गर्मी की एहसास होने लगी है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से खतरनाक वायरस एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गयी है और सभी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश भी दिया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने दो घंटों तक मैराथन बैठक की है।
दरअसल, राज्य में बढ़ रही गर्मी, संभावित हीट वेव अथवा लू, एईएस और एच3एन2 को देखते हुए सभी अस्पतालों को अलर्ट किया है। अस्पतालों को अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। इसकी जांच को लेकर अगले दो-तीन दिनों में मुख्यालय से टीम जिलों में जाकर स्वास्थ्य संस्थानों की तैयारियों का जायजा भी लेगी।
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि, मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के संकेत दिए हैं। इसे देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक दवाएं, आईसपैक व ओआरएस रखने और आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है ताकि लू से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा सके। अस्पतालों की बिजली आपूर्ति सेवा की भी समीक्षा होगी ताकि अगलगी की घटनाएं रुक सकें। इसके लिए बिजली कंपनी से समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया है।
मालूम हो कि, गर्मी के मौसम में एईएस का भी प्रकोप बढ़ जाता है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में इसके मरीज अधिक होते हैं। इसलिए इन जिलों को एईएस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके साथ ही साथ एच3एन2 वायरस को देखते हुए केंद्र की गाइडलाइन का अनिवार्य तौर पर पालन करने का निर्देश दिया गया है। जिस तरह कोरोना के मरीजों का उपचार हुआ था, उसी तरह एच3एन2 के मरीजों का उपचार किया जाए। इनके लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं।