ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिहार में बाढ़ की आशंका गहराई; अलर्ट जारी

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। गंगा नदी वर्तमान में पिछले वर्ष की तुलना में पांच मीटर अधिक जलस्तर पर बह रही है.

Bihar Flood Alert
बिहार में बाढ़ अलर्ट
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। गंगा नदी वर्तमान में पिछले वर्ष की तुलना में पांच मीटर अधिक जलस्तर पर बह रही है, जबकि सिर्फ पटना में ही गंगा का जलस्तर दो मीटर ऊपर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सख्त हिदायत के बाद जल संसाधन विभाग ने गंगा सहित राज्य की प्रमुख नदियों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।


बक्सर से लेकर कहलगांव तक गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बक्सर में गंगा नदी इस समय 53.40 मीटर के स्तर पर बह रही है, जबकि 2024 में यह 48.60 मीटर थी। पटना के दीघा घाट पर पिछले 24 घंटों में गंगा का जलस्तर 52 सेंटीमीटर तक बढ़ा है और यह अब 46.13 मीटर पर पहुंच चुका है, जो पिछले साल के 44.11 मीटर से काफी ऊपर है।


स्थान - 2025 जलस्तर (मीटर)  - 2024 जलस्तर (मीटर)

बक्सर - 53.40 - 48.60

पटना - दीघा-  46.13 -  44.11

गांधीघाट- 45.11-  44.04

हाथीदह-  37.57 - 35.75


विशेषज्ञों के अनुसार, पटना में गंगा का जलस्तर हर घंटे दो सेंटीमीटर से अधिक बढ़ रहा है। इसका असर दीघा, गांधीघाट, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव के तटीय इलाकों में साफ देखा जा सकता है, जहां पानी अब दियारा क्षेत्रों और निचले इलाकों में फैलने लगा है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया है और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है।


नेपाल में लगातार बारिश के कारण बिहार की अन्य प्रमुख नदियाँ भी उफान पर हैं। कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा नदियों के जलस्तर में भी तेज़ी से वृद्धि हो रही है। गंडक नदी गोपालगंज में चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, जबकि कोसी नदी सुपौल में खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। बागमती और बूढ़ी गंडक के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है।


बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों की तैयारी तेज कर दी है। संवेदनशील तटबंधों पर विशेष निगरानी की जा रही है और जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पटना, मुंगेर, भागलपुर सहित कई जिलों में अस्थायी राहत शिविरों की तैयारी, नावों की तैनाती, और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जलवायु विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की अनियमितता और नेपाल में भारी वर्षा के चलते गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर अगले कुछ दिनों तक और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

संबंधित खबरें