मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
04-May-2023 01:01 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने जाने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, नीतीश की मुलाकात को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा है कि, नीतीश कुमार की विपक्षी एकता में दूल्हा का पता नहीं और बरात सजाई जा रही है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यह खुले तौर पर कह दिया है कि वो विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जल्द ही नवीन पटनायक से मिलने जाने वाले हैं। अब उनकी इसी मुलकात और विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर सवाल उठाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार को अब बिहार में मन नहीं लग रहा है। इसलिए वो चाय - नाश्ता करने के लिए यहां - वहां घूमते रहते हैं।
इसके आगे सम्राट ने कहा कि, यह बिहार का मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनको यहां मन नहीं लग रहा है। वो पिछले दिनों ममता दीदी के पास गए थे चाय - नाश्ता करने, उसके बाद अखिलेश यादव से पास पहुंचे। लकिन, इसके बाद भी अभी तक ये लोग यह बता ही नहीं पा रहें हैं कि दूल्हा कौन होगा और सहबाला कौन बनेगा।
वहीं, बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार के ताकत है तो वो बजरंग दल को बैन करके दिखाएं। नीतीश कुमार को ताकत है तो बजरंगबली को बैन करके दिखाएं। उसके बाद मालूम चल जाएगा की बिहार की जनता उनका क्या हश्र होगा। यह जनता सब देख रही है, इसका जवाब उनको जरूर मिलेगा।
इसके आलावा सीएम के तरफ से इनके पिता शकुनि चौधरी को राजनीतिक पहचान दिलाने की बात कहे जाने पर सम्राट ने कहा कि , नीतीश कुमार कौन है। जब वो राजनीतिक रूप से पैदा नहीं हुए थे तभी से लोग शकुनि चौधरी को जानते हैं। नीतीश कुमार से बड़ा दलबदलू शायद ही इस देश का कोई नेता होगा। मैं तो सोच रहा हूं कि, नीतीश का कैलेंडर जारी करूं वो कब किस दल में रहे हैं। उन्होंने कर्पूरी से लेकर जार्ज साहब तक को ठगने का काम किया। नीतीश बिहार को लुटवा रहे और अपनी पार्टी का झोला भर रहे हैं। इसके आलावा उनसे कुछ भी नहीं हो रहा है।