TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
12-Feb-2024 01:46 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। विपक्ष की मांग पर वोटिंग कराई गई। प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े। वोटिंग से पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा राजनीति तो आंकड़ों का खेल है। मैंने निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने कुर्सी छोड़ दी है। उसके बाद अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी बातों को रखा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि - माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे लिए हमेशा से आदरणीय थे। हम तो आपका साथ देने के लिए आए थे। नीतीश कुमार कहा था कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हुए थे। क्या आपको अपनी कही गई बात याद है या नहीं? झूठ मत बोलिएगा - आप यह कहें थे की नहीं टीचरों को पैसा देने और बहाली के लिए अपने बाप के पास से पैसा लाएगा अब अपाने देख लिया न कहां से हुआ ?
इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि- वो राजभवन से निकले तो कहे कि हमारे साथ मन नहीं लग रहा था तो उनको समझना चाहिए कि हम नीतीश जी का मन लगाने के लिए साथ नहीं आए थे। हम काम करने के लिए साथ आए थे। जो असंभव था, उसे हमने संभव किया। मुझे कहते थे अपने बाप के पास से नौकरी लाएगा। हमने कर के दिखाया। मुझे विपक्ष में आने की खुशी है। 17 महीने में देश में जो किसी सरकार ने नहीं किया, वो हमने कर के दिखाया।
सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश कुमार फिर नहीं पलटेंगे। तेजस्वी ने कहा कि हम नाचने-गाने और मन लगाने के लिए नहीं आए हैं। अब कोई बच्चा भी नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं करेगा। बीजेपी किसी का सम्मान नहीं बल्कि डीलिंग करती है। इसके आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि - लालू जी का बेटा हूं, डरुंगा नहीं। 17 महीने में रिकॉर्ड नौकरी दी। सुस्त मुख्यमंत्री को दौड़ना सिखाया। हमने 17 महीने में काम करके दिखाया है। सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि आज ही तो हमें बोलने का मौका मिला है, इसके बाद हम जनता के बीच में रहेंगे। हमें कोई चिंता नहीं है। हमलोग इधर उधर नहीं जाते हैं। हमलोग विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।