ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / विपक्षी एकजुटता के लिए सिब्बल की डिनर पार्टी में पहुंचे लालू, 17 दल...

विपक्षी एकजुटता के लिए सिब्बल की डिनर पार्टी में पहुंचे लालू, 17 दल के नेताओं का जुटान

10-Aug-2021 10:08 AM

DELHI : लंबे समय तक के एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर होने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब धीरे-धीरे राजनीति में फुल एक्टिव होते जा रहे हैं. लालू यादव कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और बीती रात कपिल सिब्बल की डिनर पार्टी में भी पहुंचे. कपिल सिब्बल ने अपने आवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया था. इसमें कुल 17 दलों के नेताओं का जुटान हुआ और बीजेपी के खिलाफ किन मुद्दों पर रणनीति बनाई जाए.  इसको लेकर चर्चा हुई लालू यादव इस डिनर पार्टी में शामिल हुए.


अपने 73 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने विपक्ष के तमाम वरिष्ठ नेताओं को बुलाया था. कपिल सिब्बल की डिनर पार्टी में सियासी मुद्दों को लेकर भी बातचीत हुई. सूत्रों की मानें तो ओबीसी आरक्षण बिल को लेकर भी नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा चली. तमाम विपक्षी नेताओं के सामने लालू प्रसाद यादव ने भी अपनी बात रखी और उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर भी चर्चा की. 



विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर बीजेपी कर मुकाबला करने पर सहमति जताई मगर ये भी कहा कि विपक्ष तभी बीजेपी का मुकाबला कर सकता है जब कांग्रेस मज़बूत हो. बैठक में मौजूद जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि इस दिशा में कांग्रेस पार्टी में ज़रूरी बदलाव के लिए उठाए गए कपिल सिब्बल के कदमों की सभी लोग सराहना करते हैं. 


इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, डीएमके के तिरुचि शिवा, रालोद नेता जयंत चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और आनंद शर्मा और अन्य विपक्षी नेता शामिल थे.