ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / news / विपक्षी एकजुटता को लेकर कवायद, कल पटना आएंगे आदित्य ठाकरे, तेजस्वी से करेंगे...

विपक्षी एकजुटता को लेकर कवायद, कल पटना आएंगे आदित्य ठाकरे, तेजस्वी से करेंगे मुलाकात

22-Nov-2022 09:08 PM

PATNA: बीजेपी के खिलाफ देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने की महागठबंधन की मुहिम को बल मिला है। विपक्षी एकजुटता को लेकर शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे 23 नवंबर यानी कल बिहार आ रहे हैं। आदित्य ठाकरे कल पटना पहुंचकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। आदित्य ठाकरे के बिहार दौरे को लेकर सियासी अटकलें भी तेज हो गई हैं।


तेजस्वी से मुलाकात के दौरान आदित्य ठाकरे के साथ उनकी पार्टी के सचिव एवं सांसद अनिल देसाई और सांसद प्रियंका चदुर्वेदी समेत कुछ अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी। कुछ दिनों पहले ही आदित्य ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे और अब वह बिहार पहुंचकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर भी विपक्षी एकजुटता को बल देने की कोशिश करेंगे।


बता दें कि आदित्य ठाकरे युवा शिवसेना के अध्यक्ष हैं और पिछली महाविकास आघाड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार जाने के बाद से ही आदित्य ठाकरे शिवसेना के अपने गुट को संगठित करने की कोशिश में लगे हैं। स्वास्थ्य कारणों से उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अधिक दौरे नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन उनके स्थान पर आदित्य ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में दौरे करके सत्तारूढ़ शिंदे सरकार पर लगातार हमला बोलते रहे हैं।