मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Jun-2023 04:22 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में चल रही विपक्षी दलों की अहम बैठक खत्म हो गयी है. बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेवारी नीतीश कुमार को दिए जाने की चर्चा हुई। नीतीश को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भी चर्चा विपक्षी दलों की बैठक में हुई. अब विपक्षी दलों अगली महाबैठक शिमला में होगी.
बता दें बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेवारी नीतीश कुमार को दिए जाने की चर्चा हुई. नीतीश को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भी चर्चा विपक्षी दलों की बैठक में हुई. वही बैठक के बाद ज्वाइंट पीसी में नीतीश कुमार ने कहा कि आज की विपक्ष की बैठक में देश की सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया. यह एक अच्छी बैठक थी जिसमें मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. अब अगलगी बैठक मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी. अगली बैठक, अंतिम बैठक होगी. हम सब साथ रहेंगे, हम BJP को 100 सीटों पर रोकेंगे. हम सब साथ रहे तो BJP जरूर पराजित होगी.
वही इस दौरन नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बैठक में तय होगा की कौन कहां से लड़ेगा. जो शासन में है वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं. वे सब इतिहास बदल रहे हैं. हम सबका अभिनंदन करते हैं. हम सभी विपक्षी पार्टियों ने ये निर्णय लिए है कि हम आगे से सभी एक साथ मिलकर लड़ेंगे. बीजेपी देश का इतिहास बदल रही है. अगर यह देश में फिर से जीत कर आ जाते हैं तो देश का संविधान भी बदल देंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सभी एक साथ लड़ने के लिए एक आम एजेंडे पर आने का प्रयास कर रहे हैं. हम अगली बार महाबैठक 10 या 12 जुलाई को शिमला में फिर मिलेंगे. दूसरी तरफ NCP चीफ शरद पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे और हम बीते 25 सालों से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन सब कुछ भूलकर हम साथ आए.