अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Jan-2023 08:02 PM
PATNA: निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग वीआईपी पार्टी कई दिनों से कर रही है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने एक बार फिर निषाद आरक्षण की मांग की है। निषाद आरक्षण के मुद्दे को फिर से गरम करने में जुट गई है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि निषाद को आरक्षण की मांग वीआईपी की पुरानी मांग है। निषाद की आरक्षण को नीतीश सरकार ने केंद्र सरकार को भेज दिया है लेकिन केंद्र सरकार अब तक इसे ठंडे बस्ते में डाल रखा है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति बताया कि बिहार, उत्तर प्रदेश सहित झारखंड में रहने वाले निषाद की बड़ी आबादी आज भी विकास से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि आज भी अधिकांश आबादी का गुजर बसर उनके परम्परागत रोजगार मछली मारने और उसके बेचने के इर्द गिर्द घूमती है। आज जरूरत है कि इन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए, इसके लिए इन्हें आरक्षण देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, दिल्ली सभी जगह निषादों को आरक्षण मिला है, ऐसे में बिहार में उनके लिए आऱक्षण की मांग न्यायोचित है और उनका हक है। बिहार में भी निषादों को आरक्षण मिले यही वीआईपी की मांग है। जिसे केंद्र सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है।