ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
24-Dec-2024 05:20 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। वीआईपी अब डिजिटल सेना बनाएगी जिसके जरिए वे चुनाव में बढ़त पाने के लिए सोशल मीडिया को मुख्य हथियार बनाएगी। पार्टी ने डिजिटल सेना बनने वाले इच्छुक लोगों के लिए बाजाब्ता एक फॉर्म जारी किया है, जिसमें लोगों को अपना ब्यौरा देना होगा।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि आज के तकनीक युग में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए डिजिटल के रूप में भी मजबूत होना होगा। इसी के मद्देनजर वीआईपी ने भी यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेना बनाने का मुख्य उद्देश्य वीआईपी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी को सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा इसके लिए एक फॉर्म भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मुहिम बिहार बदलने की है, बिहार को विकसित बिहार बनाने की है। इस मुहिम में 'डिजिटल सेना' पार्टी को डिजिटल शक्ति प्रदान करेगी।