ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
29-Dec-2024 01:44 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी(VIP Chief Mukesh Sahni) ने समाजसेवी, महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल(Acharya Kishore Kunal) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुकेश सहनी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य किशोर कुमार का निधन अत्यंत दुखद है। धार्मिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आचार्य किशोर कुणाल का समर्पण और योगदान अनुकरणीय था। उन्होंने समाज के प्रति अपनी सेवा और प्रेरक कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ी, जो हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।
उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श और कार्य हमेशा लोगों के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल एक संवेदनशील अधिकारी रहे और जीवनभर समाज सेवा और धार्मिक उत्थान में लगे रहे। उन्होंने महावीर मंदिर को धार्मिक स्थल के साथ सामाजिक स्थल बनाकर एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है।