ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नए सिंघम साबित हो सकते हैं विनय तिवारी, पटना के नए सेंट्रल एसपी...

नए सिंघम साबित हो सकते हैं विनय तिवारी, पटना के नए सेंट्रल एसपी के निशाने पर होंगे अपराधी

13-Jul-2019 03:27 PM

By 2

PATNA : राजधानी में अपराधियों के सामने कराह रही पटना पुलिस के लिए नए सेंट्रल एसपी विनय तिवारी एक बड़ी उम्मीद साबित हो सकते हैं। शुक्रवार को सरकार ने विनय तिवारी को सेंट्रल एसपी पटना के पद पर तैनात किया है। विनय तिवारी इसके पहले गोपालगंज सदर के एसडीपीओ थे। उनकी छवि एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी की है। विनय तिवारी को पटना का सेंट्रल एसपी बनाए जाने के बाद लगातार यह चर्चा उठने लगी है कि क्या वह पटना पुलिस के लिए नए सिंघम साबित होंगे। आईपीएस शिवदीप लांडे के बाद अब तक किसी सिटी एसपी ने पटनावासियों पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ा है। पटना पुलिस की मौजूदा टीम अपराधियों के सामने बेबस और लाचार साबित हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस सिर्फ चेंबर मीटिंग में व्यस्त दिखती है। गोपालगंज में एसडीपीओ के तौर पर काम करते हुए विनय तिवारी ने अपराधियों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की थी। जून महीने में गोपालगंज से अगवा किए गए कपड़ा व्यवसाई को विनय तिवारी और उनकी टीम ने सकुशल रिहा कराया था। विनय तिवारी ने गोपालगंज से असम और बांग्लादेश तक फैले गौ तस्करी के नेटवर्क को भी ध्वस्त किया था। गोपालगंज जिले में शराब बरामदगी को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई भी विनय तिवारी के नाम ही दर्ज है। पटना का सेंट्रल एसपी बनाए जाने पर विनय तिवारी ने कहा है कि अपराधियों पर नकेल कसना उनका सिंगल एजेंडा होगा। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट