Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
24-Feb-2022 02:51 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। पिटाई की डर से भागने के दौरान ट्रक का ड्राइवर पुल से गिर पड़ा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से विक्रमशिला सेतु पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
भागलपुर को पूर्वी बिहार से जोड़ने वाली विक्रमशिला सेतु पर एक ट्रक और कार में टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे है। इस घटना के बाद पिटाई की डर से ट्रक का ड्राइवर मौके से भागने लगा और भागने के क्रम में वह पुल से नीचे गिर पड़ा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
हालांकि इस दौरान राहगीरों के बीच कई तरह की बातें चर्चा हो रही थी किसी का कहना था कि ट्रक ड्राइवर को कार सवार युवक ने पुल के नीचे फेंक दिया है जिससे उसकी मौत हो गयी है। वही कई लोगों का यह भी कहना था कि सड़क दुर्घटना के बाद पिटाई की डर से ड्राइवर मौके से भाग रहा था इसी दौरान पर पुल से कूद गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पुल के पाया संख्या 115 के पास की है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी और पुल संख्या 126 के पास वह पुल के नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक ट्रक ड्राइवर की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
