Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका?
25-Jul-2021 05:59 PM
By Shushil
BHAGALPUR: अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु की है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।
विक्रमशीला सेतु के पाया संख्या 36 के पास एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार खरीक बाजार निवासी दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चंदू धामा और उनकी पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
परिजनों ने बताया कि एक ही बाइक से तीनों भागलपुर के तिलकामांझी के पास स्थित गिरजाघर में प्रार्थना करने जा रहे थे। बाइक पप्पू धामा चला रहा था जबकि चंदू धामा और रीता देवी बाइक पर सवार थे। भागलपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ने बाइक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। चंदू और उसकी पत्नी रीता देवी इस दौरान पुल पर गिर गए और ट्रक के पहिये के नीचे आ गये। जबकि पप्पू इस दौरान घायल हो गया। उसकी जान बाल-बाल बच गयी।
जबकि दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। चंदू धामा और उसकी पत्नी रीता धाम की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद सात बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। इधर आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग सरकार से की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।