ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / प्रगति के पथ पर अग्रसर है बिहार, विकास से नहीं होगा कोई...

प्रगति के पथ पर अग्रसर है बिहार, विकास से नहीं होगा कोई समझौता

10-Apr-2021 10:24 AM

JAMUI : चकाई प्रखंड के घुटवे पंचायत के बघवा में बडुआ नदी पर उच्चस्तरीय पुल का कार्यारम्भ मंत्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुखिया  देवंती देवी  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. 

कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि  बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है. विकास से समझौता नहीं किया जाएगा. न्याय के साथ विकास की अवधारणा को वास्तविकता के धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पूरी तरह कृत संकल्पित है. राज्य के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भी अपनी अहम भूमिका अदा करने की तैयारी में है.

 राज्य के  युवा युवतियों को हुनरमंद करने के लिए विभाग के द्वारा कई सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे . साथ ही साथ विभाग के द्वारा राज्य भर के लोगों से ऐसे प्रोजेक्ट अविष्कार आमंत्रित किए जा रहे हैं जिससे किसी भी क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हो. ऐसे किसी भी सुझाव या अविष्कार के लिए विभाग के द्वारा 3 लाख की वजीफे की भी व्यवस्था की गई है.

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाना हमारा पहला लक्ष्य है. मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी. विभाग द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसकी समीक्षा की जाएगी. यदि उसमें कोई त्रुटि होगी या कोई कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा. सुमित कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है उसका निर्वाहन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा. सभी कॉलेजों की समीक्षा की जा रही है. हमारी कोशिश है कि हर बेहतर सुविधा छात्रों को उपलब्ध कराई जाए. बिहार के छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने दूसरे राज्य में जाते हैं. यहां पर मुफ्त शिक्षा दी जा रही है. कोई नई योजना शुरू करनी हो या पुरानी योजना में बदलाव तो हम बेहिचक करेंगे."जो जिम्मेदारी मिली है उसपर पूरी तरीके से खड़ा उतरेंगे. युवाओं की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगें. उन्हें निराश नहीं करेंगें. जो भी सूचना मिलेगी उसपर कार्रवाई की जाएगी. यदि कोई सुझाव मीडिया या आम लोगों द्वारा दिया जाएगा तो उसपर भी काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बरनार जलाशय योजना, अजय, घाघरा जलाशयों को दुरूस्त किया जाएगा. मुख्यमंत्री की सोच है कि युवाओं को रोजगार मिले. इसके लिए रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे. प्लेसमेंट सेल की व्यवस्था की जाएगी. स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. जो विश्वास उन पर राज्य के मुखिया नीतीश कुमार और क्षेत्र चकाई की जनता ने जताया है उसे पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे.उन्होंने कहा कि चकाई बनेगा चंडीगढ़ के सपने को साकार करने के लिए हर सार्थक पहल की जाएगी. इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है. तीन महीने के भीतर 170 करोड़ की विकास योजना की स्वीकृति ही गयी. शीघ्र ही इन योजनाओ का कार्य शुरू होगा. क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है. सड़क, सिंचाई से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नक्सलवाद, उग्रवाद जैसी समस्याओं को लेकर भी काम किया जाएगा.