ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / विकास का नाम सुनकर भड़कीं जेडीयू विधायक, बोलीं- आजकल के युवा का दिमाग...

विकास का नाम सुनकर भड़कीं जेडीयू विधायक, बोलीं- आजकल के युवा का दिमाग दूसरे ढंग से काम करता है

06-Sep-2020 08:42 PM

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी की जा रही है. राज्य में हर छोटी-बड़ी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई है. जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी समेत कई पार्टियों के विधायक और नेता अपने-अपने क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चला रहे हैं. लेकिन इसी जन संपर्क अभियान के दौरान सत्ताधारी दल के विधायकों को नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है.




सीतामढ़ी के बाजपट्टी विधानसभा सीट से विजयी जेडीयू की विधायक रंजू गीता को भी जनता के बीच जन संपर्क अभियान के दौरान उनके सवालों का सामना करना पड़ा. जनता के सवाल का जवाब देने के बजाये जदयू विधायक रंजू गीता उल्टे उनके ऊपर ही भड़ाक गईं. विकास के मुद्दे पर जब उनसे सवाल किया गया तो वह झल्लाते हुए युवाओं को ही बुरा-भला कहने लगी.


दरअसल, जेडीयू की विधायक रंजू गीता का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसी वीडियो में एमएलए रंजू गीता एक युवक के सवाल पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में एक शख्स उनसे विकास को लेकर सवाल करता हुआ दिखाई दे रहा है. युवक के सवाल का जवाब देने के बजाये रंजू गीता युवाओं को ही खरी-खोटी सुनाने लगी.


सड़क पर जलजमाव आदि की समस्या को लेकर वायरल वीडियो में रंजू गीता यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि क्या हम खुद कुदाल चलाएं ? अभी यानी कि आजकल के युवाओं का दिमाग दूसरे ढंग से काम कर रहा है. 15 साल में बहुत विकास हुआ है.