Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
11-Jul-2020 05:26 PM
DESK : गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर किए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में सक्रिय माफिया सरगना हो पर योगी सरकार ने दबिश बढ़ा दी है. विकास दुबे के बाद विधायक के मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार ने शिकंजा कस दिया है. योगी सरकार ने अंसारी के करीबियों पर नकेल कसते हुए घेराबंदी तेज कर दी है.
योगी सरकार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों का लाइसेंस रद्द कर दिया. कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गैंग का सफाया करने के बाद यूपी पुलिस के हौसले बुलंद हैं. यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों का सफाया करने का संकल्प पहले से ले रखा है और अब पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मऊ सदर विधानसभा इलाके से विधायक मुख्तार अंसारी इन दिनों जेल में बंद है.
मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपड़ जेल में बंद हैं लेकिन उनके करीबी अभी भी उत्तर प्रदेश के अंदर सक्रिय हैं लिहाजा योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के सहयोगियों और रिश्तेदारों का आर्म्स लाइसेंस रद्द करना शुरू कर दिया है. अंसारी के तीन करीबियों के लाइसेंस फिलहाल निलंबित किए गए हैं और फोन कहां गया हर थाने में जमा करा लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े तीन लोगों का लाइसेंस निरस्त किया है. 8 जुलाई को ही इस संबंध में एक रिपोर्ट डीएम के पास भेजी गई थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए या लाइसेंस निरस्त किए गए हैं. गाजीपुर में रहने वाले अंसारी के करीबी मीर अशरफ अली बरवाड़ा के रहने वाले नूरुद्दीन आरिफ और गाजीपुर कोतवाली इलाके में सैयद वाडा के रहने वाले मसूद आलम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है.
आपको बता दें कि पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी गाजीपुर, मऊ, वाराणसी और जौनपुर में कुख्यात अपराधी के तौर पर जाने जाते हैं. मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण, रंगदारी, अवैध कब्जा सहित कुल 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. अपराध की दुनिया के साथ ही वर्ष 1995 में राजनीति की दुनिया में भी मुख्तार ने कदम रखा और 1996 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद लगातार पांच बार विधायक रहे. यह पिछले 15 सालों से जेल में है. इन दिनों मुख्तार पंजाब के रोपड़ जेल में बंद हैं.