गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Sep-2022 05:14 PM
LAKHISARAI : विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी से नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आए बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा इन दिनों लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और इस दौरान तेजस्वी-नीतीश की सरकार के ऊपर खूब निशाना भी साथ रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा के कड़े तेवर को देखते हुए आज लखीसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी की।
दरअसल, विजय कुमार सिन्हा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका खूब स्वागत किया। विजय कुमार सिन्हा के समर्थक उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखते हैं, इसलिए साल 2025 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए खूब नारेबाजी हुई। समर्थकों के बीच विजय कुमार सिन्हा भी उत्साह से भरे हुए नजर आए।
इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने जनता दल यूनाइटेड के ऊपर भी सीधा हमला बोला। नीतीश कुमार की तरफ से बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देने वाले बयान के ऊपर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जेडीयू खुद-ब-खुद खत्म होने वाली है। नीतीश कुमार ऐसे में दूसरों का सफाया करने की बात कर रहे हैं तो यह मजाक से कम नहीं है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों की लुटिया जनता डूबा देगी। साल 2024 और 25 दोनों चुनावों में नरेंद्र मोदी का ही जादू चलेगा।