Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
10-Aug-2022 11:44 AM
PATNA : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कल ही शुरू हो गई थी। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ विधानसभा सचिव को महागठबंधन की ओर से अविश्वास प्रस्वाव दे दिया गया है। सदन में जैसे ही बैठक होगी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा।
महागठबंधन की तरफ से लाए गए इस अविश्वास प्रस्ताव का सामना विजय कुमार सिन्हा को करना होगा। अगर उनके पास संख्या बल होगा वो सदन में वोटिंग के लिए जाएंगे और अगर संख्या बल नहीं होगा तो विजय सिन्हा पद को छोड़ देंगे। आरजेडी के मुख्य सचेतक ललित यादव समेत सत्ता पक्ष के अन्य नेताओं ने विधानसभा सचिवालय को 50 से अधिक विधायकों का हस्ताक्षर किया हुआ अविश्वास प्रस्ताव दे दिया है।
बता दें कि नई सरकार में विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी का नाम सामने आ रहा है। दरअसल, आरजेडी के पाले में इस बार स्पीकर की कुर्सी जा रही है। लालू और तेजस्वी नीतीश कुमार को फुल हैंड नहीं देना चाह रहे थे इसलिए स्पीकर की कुर्सी पर अपना दावा रखा और यही वह करार था जिसके तहत तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनने को तैयार हुए।