ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / विजय चौधरी ने खोला राज, बताया - किस वजह से बिहार में टूटी...

विजय चौधरी ने खोला राज, बताया - किस वजह से बिहार में टूटी NDA गठबंधन

27-Nov-2022 01:59 PM

By VISHWAJIT

PATNA : बिहार में जबसे नई सरकार का गठन हुआ है तबसे राज्य सरकार के राजनीतिक इस बात की चर्चा सबसे अधिक होती है कि केंद्र सरकार बिहार के साथ अनदेखी कर रही है। इसको लेकर राज्य सरकार में शामिल मंत्री हर बार केंद्र सरकार पर हमलावर होते रहते हैं।  इसी कड़ी में पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में शामिल हुए राज्य सरकार के वित्त मंत्री और जदयू नेता ने भी मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है, इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन टूटने की वजह भी बताई है। 


वित्त मंत्री और जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि, हमारी सरकार के तरफ से केंद्र सरकार से सवाल किया जा रहा है वह बिलकुल सच है, यह कोई आरोप नहीं है। हमलोग कोई आरोप नहीं लगाते हैं, बल्कि जो सच्चाई है उससे लोगों को रूबरू करवाते हैं। हमने जो बातें कहीं है उसको भारत सरकार द्वारा या वित्त मंत्रालय द्वारा गलत नहीं ठहराया गया है। हमने को साफ़ कहा है कि, बिहार गरीब राज्य है, यहां प्रराकीर्तिक संसाधन की कमी है। लेकिन, इसके बाबजूद भी  हमने काफी तरक्की की है। इसका पूरा योगदान सीएम नीतीश कुमार को जाता है। 


विजय चौधरी ने कहा कि, बिहार अन्य विकसित राज्यों की तुलना में काफी अच्छा है और आगे है। हमारी पार्टी इसी के आधार पर विशेष राज्य के दर्जे का मांग करती है। उन्होंने कहा कि, वाजपेयी जी के कार्यकाल में अनेक योजनाएं थी जो 90 :10 में चल रही थी। उसमें भी धीरे - धीरे केंद्र अपनी हिस्सेदारी घटा रही है। उन्होंने कहा कि पहले इसे 75 : 25 किया गया फिर इसे 60 : 40 कर दिया गया, अब 50:50 कर दिया गया। इससे यह साबित होता है कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है। इसलिए हम लोग केंद्र सरकार से न्याय करने की बात करते हैं। 

यह रहा मुख्य वजह 

वहीं, जब विजय चौधरी  से यह सवाल किया गया कि क्या गठबंधन टूटने की वजह से यह सब हो रहा है तो उन्होंने कहा कि यह गठबंधन टूटने की वजह से नहीं बल्कि गठबंधन टूटने की की मुख्य वजह ही यही है। उन्होंने कहा कि, शुरुआत में हमें डबल इंजन का भरोसा दिलवाया गया था, लेकिन यह बात उल्टी हो गई।  दूसरा इंजन जब लगा तो वह बिहार के विकास को पीछे की तरफ खींचने लगा, यही कारण रहा कि हमारा गठबंधन टुटा।