सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
09-Oct-2022 06:54 PM
PATNA: चंद्रशेखर विचार मंच के प्रमुख विज्ञान स्वरूप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की सदस्यता हासिल की। इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने विज्ञान स्वरूप को पार्टी सवर्ण प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। विज्ञान स्वरूप और उनके कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि कारवां बढ़ता जा रहा है। वहीं विज्ञान स्वरूप ने कहा कि जात की जमात नहीं, 'जमात' की जमात है।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने रविवार को मजरूह सुल्तानपुरी की पंक्ति 'मै अकेला ही चला था, जानिबे मंजिल , मगर लोग पास आते गये और कारवां बनता गया' को उद्धृत करते हुए कहा कि आज वीआईपी की स्थिति यही हो गई है। उन्होंने कहा कि वीआईपी की शुरुआत पहले छोटे स्तर पर हुई थी लेकिन अब कारवां बढ़ता जा रहा है।
इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने विज्ञान स्वरूप सिंह सहित उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सिंह के पार्टी में आने से पार्टी को एक अभिभावक मिल गया। मुकेश सहनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ काम करने वाले सिंह की सोच बिहार को विकसित देखने की रही है, यही सोच के साथ आज वे वीआईपी से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि वीआईपी अपने एजेंडे पर ईमानदारी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा उस एजेंडे की कीमत पर मैं समझौता नहीं कर सकता हूं। उन्होंने लोगों से बिहार को विकसित बनाने के लिए संघर्ष करने की अपील की।
वीआईपी की सदस्यता ग्रहण के बाद विज्ञान स्वरूप सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम को भी निषाद राज को मदद लेनी पड़ी थी। श्री राम की भी पहचान किसी जाति से नहीं होती है और निषाद राज की भी पहचान किसी जाति की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि वीआईपी अब आगे बढ़ चुकी है।
उन्होंने कहा कि यह पार्टी जात की जमात नहीं बल्कि ' जमात ' की जमात है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी इतिहास बनाना जानती है। उन्होंने कहा कि वीआईपी अब किसी की मोहताज नहीं है। यह पार्टी अब अपना रास्ता खुद बनाएगी और मंजिल तक पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि इस फौलादी जमात की बदौलत आने वाले समय में मुकेश सहनी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा और फिर से अपने गौरवशाली इतिहास को पाएगा। इधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी सभी धर्म और जाति की पार्टी है। इसका उद्देश्य गरीबों का उत्थान और विकास है। उन्होंने कहा विश्वास जताते हुए कहा कि विज्ञान स्वरूप सिंह के पार्टी में आने से पार्टी और तेजी से आगे बढ़ेगी।