बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
18-Feb-2022 10:34 AM
PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ते हुए बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आज एक और बड़ी कार्यवाही की है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के राजगीर स्थित आवास और देवघर स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी चल रही है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्यवाही की गई है.
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह ने फिलहाल पुलिस बिल्डिंग कॉरपोरेशन राजगीर में तैनात है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिल रही थी. इसके बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने केस दर्ज किया और आज एक साथ दोनों ठिकानों पर छापेमारी की गई है. शुरुआती जानकारी में उनके पास बड़ी संपत्ति होने की बात सामने आई है.
निगरानी के स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खान के मुताबिक अरुण कुमार सिंह के राजगीर स्थित आवास और उनके देवघर स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की गई है. दोनों जगह पर अलग-अलग टीमों की तरफ से ऑपरेशन किया जा रहा है. शुरुआती दौर में उनके आवास से भारी तादाद में ज्वेलरी और कई संपत्ति के डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं. फिलहाल छापेमारी जारी है और आगे एसवीयू विस्तार से जानकारी देगा.

बताते चलें कि राजगीर में पुलिस भवन निर्माण निगम में कार्यकारी अभियंता अरुण के. सिंह के ख़िलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके तहत उनके आवासों पर एक साथ तलाशी की जा रही है. 17 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद विशेष न्यायाधीश सतर्कता, पटना के न्यायालय द्वारा जारी किए गए एक तलाशी वारंट के आधार पर उनके 2 आवासों पर एक साथ तलाशी की गई.
