Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
30-Jul-2021 11:35 AM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने विधायक फंड की राशि में कटौती की थी. सरकार ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास की योजना के तहत विधायकों के अनुशंसा पर खर्च की जाने वाली राशि को स्वास्थ्य विभाग में खर्च करने का फैसला किया था. बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने विधायक फंड की राशि में कटौती की थी.
सरकार ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत विधायकों के अनुशंसा पर खर्च की जाने वाली राशि को स्वास्थ्य विभाग में खर्च करने का फैसला किया था. सरकार के इस फैसले पर विधायकों ने पहले भी सवाल खड़े किए थे. इसी मामले को आज बिहार विधानसभा में कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने उठाया. प्रश्नोत्तर काल में अजीत शर्मा ने सरकार से जानना चाहा कि उनके विधायक फंड से जो राशि काटी गई उसका खर्चे कहां की हुआ.
कांग्रेस विधायक के इस सवाल पर सरकार की तरफ से योजना एवं विकास विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि राशि का खर्च स्वास्थ्य विभाग में किया और स्वास्थ्य विभाग की इसका हिसाब देगा. मंत्री के इस जवाब से अजीत शर्मा संतुष्ट नहीं दिखे. इसके बाद आरजेडी के ललित यादव भी इस सवाल के पूरक पर खड़े हो गए. ललित यादव ने कहा कि अगर सरकार विधायक फंड की राशि काटी है तो एक विभाग दूसरे विभाग के ऊपर फेकाफेकी कर जवाब से भाग नहीं सकता.
ललित यादव के इतना कहते ही मंत्री विजेंद्र यादव भड़क गए. उन्होंने सदन में ललित यादव को खूब खरी-खोटी सुना दी. ललित यादव पर टिप्पणी करते हुए मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि 5 बार विधायक रहे हैं. लेकिन अभी उनके अंदर वह परिपक्वता नहीं आई है. ललित यादव भी विजेंद्र यादव की इस टिप्पणी पर पलटवार कर बैठे. ललित यादव ने कहा कि मंत्री जी अगर बहुत विद्वान हैं तो 1990 में जीतकर सदन पहुंचे थे. मैं भी 1995 में विधायक बन चुका हूं था. काफी देर तक दोनों के बीच तीखी नोकझोंक को होती रही.