ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / विधायक अनंत सिंह से जुड़े दो मामलों में फैसले की घड़ी, कोर्ट ने...

विधायक अनंत सिंह से जुड़े दो मामलों में फैसले की घड़ी, कोर्ट ने तय की अंतिम सुनवाई की तारीख

19-Feb-2022 07:36 AM

PATNA : अपने ऊपर दर्ज अलग-अलग मामलों को लेकर जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अब दो मामलों में फैसले के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। आर्म्स एक्ट से जुड़े केस को लेकर अब कोर्ट ने अंतिम सुनवाई की तारीख तय कर दी है। पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए के लिए मामलों की सुनवाई करने वाली स्पेशल कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो मामलों में बचाव पक्ष की तरफ से गवाही बंद होने के बाद अब अंतिम बहस की सुनवाई के लिए तारीख तय की है।


स्पेशल कोर्ट के जज त्रिलोकी दुबे की अदालत ने विधायक अनंत सिंह के वकील की तरफ से किए गए आग्रह को कबूल कर लिया है। विधायक के वकील ने यह कहा था कि अब अगर गवाहों की पेशी बंद हो गई है तो अंतिम सुनवाई की जाए कोर्ट ने विधायक के वकील की तरफ से किए गए इस आग्रह को माना है और अब गवाही बंद होने के बाद अंतिम बहस के लिए सुनवाई की तारीख तय कर दी है। कोर्ट इस मामले में 22 फरवरी को एके-47 से बरामदगी मामले में अंतिम बहस की सुनवाई करेगा जबकि इंसास राइफल की मैगजीन बरामदगी मामले में 25 फरवरी को अंतिम बहस की सुनवाई होगी।


आपको याद दिला दें कि साल 2019 में अनंत सिंह के ऊपर यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी हुई। बरामदगी के बाद बाढ़ है थाने में केस दर्ज किया गया था दूसरा मामला साल 2015 का है। इसमें पटना स्थित विधायक के सरकारी आवास से इंसास राइफल की मैगजीन और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद होने का आरोप है। पटना आवास से बरामदगी के बाद सचिवालय थाने में केस दर्ज हुआ था। इन दोनों मामलों में अब फैसले की घड़ी नजदीक आ रही है।