आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
25-Nov-2024 11:19 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में सबसे पहले चारों नए विधायकों को शपथ दिलाई गई है। इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी, बेलागंज से मनोरमा देवी और रामगढ़ से अशोक सिंह ने शपथ ग्रहण किया है। इन लोगों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हालांकि, तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत कल अपने पद का शपथ ग्रहण करेंगे। इन विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद शोक संदेश पढ़े गए और फिर सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
दरअसल, बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ और सत्र शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया है। उसके बाद विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से भी उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट किया।
मालूम हो कि, बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिनों तक चलेगा। जिसका आज पहला दिन था। विधानमंडल आने पर जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने नीतीश कुमार का स्वागत किया। विजय चौधरी, अशोक चौधरी और श्रवण बिहार विधानसभा में पहले से मौजूद थे। उनलोगों ने सीएम नीतीश का स्वागत किया। उसके कुछ समय बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन पहुचें जिनका राजद के नेताओं ने स्वागत किया। इससे पहले मानसून सत्र में तेजस्वी सदन नहीं पहुंचे थे ऐसे में इस बार भी इनके आगमन को लेकर सत्तारूढ़ दल के तरफ से काफी सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन नेता सदन पहुंचे।
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र छोटा है, केवल 5 दिनों तक ही सत्र चलेगा।सरकार की ओर से कई विधेयक भी छोटे सत्र में पेश करने की तैयारी है और कई विधाई कार्य भी संपन्न कराए जाएंगे। 26 नवंबर और 27 नवंबर को राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 28 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और सरकार उसे सदन से सरकार पास करायेगी।अंतिम दिन 29 नवंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी।