Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत
03-Mar-2020 12:08 PM
PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग का मंत्री बनना मतलब कांटों का ताज सिर माथे पर लेना। शिक्षा विभाग से जुड़े हैं शिकायतों और सवालों के पहले इतनी लंबी है कि जो भी इस विभाग का मंत्री रहा उसके पसीने छूटते रहे. बिहार के मौजूदा शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा भी पिछले कई विधानसभा सत्रों में सवालों से जूझते रहे हैं लेकिन अब उन्हें तीखे और कड़वे सवालों की आदत हो गई है.
विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आज शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का दिन था 1 घंटे में 80 सवाल शिक्षा विभाग से जुड़े थे. सभी सवाल पूछे तो नहीं जा सके लेकिन लगभग दो दर्जन सवालों का शिक्षा मंत्री ने बखूबी सदन में जवाब दिया. मूल प्रश्न से लेकर पूरक प्रश्न उत्तर पर मंत्री महोदय का जो जवाब सदन में हुआ उसे देखकर सहयोगी सदस्यों के साथ-साथ विपक्ष के सदस्य भी दंग थे. लगभग सभी दलों के सदस्यों ने शिक्षामंत्री से खूब सवाल दागे लेकिन मंत्री हर सवाल का मुस्कुराते हुए जवाब देते रहे.
प्रश्नोत्तर का जब अपने अंतिम दौर में पहुंचा तो संसदीय कार्य मंत्री को शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा की तारीफ करनी पड़ी. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सदन को इस बात के लिए शिक्षा मंत्री का धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने सभी सवालों का बखूबी जवाब दिया. मंत्री नंदकिशोर यादव ने भी कहा कि आज विधानसभा की महफिल अकेले शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा लूट ले गए. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी शिक्षा मंत्री की तारीफ की. सदन में अक्सर फजीहत झेलने वाले शिक्षा मंत्री किष्ण नंदन वर्मा अपनी सफलता पर मुस्कुराते रहे और आखिरकार सदन में उन्होंने शायरी वाले अंदाज में चंद लाइने बोल दी.