IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
13-Jan-2020 07:29 AM
PATNA : आज बिहार विधानमंडल की विशेष बैठक होगी। इस विशेष बैठक में 126 वें संविधान संशोधन विधेयक पर विधानमंडल के दोनों सदनों की तरफ से मुहर लगाई जाएगी। एससी एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के अवधि 10 साल तक आगे बढ़ाए जाने का प्रस्ताव 126वें संविधान संशोधन में किया गया है। इस संशोधन पर राजकीय संकल्प के जरिए बिहार विधानमंडल अपनी मुहर लगाएगा।
सुबह 11 बजे से बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार राजकीय संकल्प पेश करेंगे। इस संकल्प के मुताबिक 25 जनवरी 2020 से लेकर 2030 तक यानी 10 वर्षों के लिए एससी एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी यह प्रक्रिया साल 1960 के बाद से लगातार दोहराई जा रही है हर 10 साल के बाद संविधान संशोधन के जरिए या अगले 10 साल तक के लिए बढ़ाई जाती है इसके पूर्व साल 2009 में यह प्रस्ताव पारित किया गया था जो 2020 तक के लिए लागू है।
आपको बता दें कि एससी-एसटी और एंग्लो इंडियन अकेली है लोकसभा में 131 सीटें आरक्षित हैं। इनमें से दो एंग्लो इंडियन को राष्ट्रपति नामित करते हैं। संविधान की धारा 334 में एससी एसटी आरक्षण का प्रावधान किया गया था लेकिन इसकी अवधि केवल 10 साल तय की गई थी। लिहाजा अब हर 10 साल के बाद इसकी अवधि बढ़ाई जाती है। विधान परिषद की बैठक 2 बजे से शुरू होगी।