ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा

विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष के बगैर शुरू, विधानमंडल में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

24-Mar-2021 11:05 AM

PATNA : मंगलवार को बिहार विधानसभा में हुए जबरदस्त बवाल के बाद आज विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है. हालांकि विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं है. प्रश्नोत्तर काल की शुरुआत होने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने एक-एक कर तीन सदस्यों का नाम पुकारा इन सदस्यों को सदन में सवाल पूछना था लेकिन विपक्षी सदस्य होने के कारण यह सदन में मौजूद नहीं थे. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सदन में अपनी बात रखी.

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष की गैर मौजूदगी के बीच शासन से यह मांग रखी कि आज बजट सत्र का अंतिम दिन है और उपाध्यक्ष का चुनाव भी होना है इसलिए प्रश्नोत्तर काल की जगह पहले उपाध्यक्ष का निर्वाचन करा लिया जाए. विजय चौधरी ने कहा कि विधान परिषद में 12 बजे से कार्यवाही शुरू होगी और वहां कई मंत्रियों को प्रश्न उत्तर काल में जवाब देना है, लिहाजा यहां उपाध्यक्ष का चुनाव पहले करा लिया जाए.

हालांकि उनके इस सुझाव को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वीकार नहीं किया. विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विपक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया में शामिल होगा तभी चुनाव कराए जाएंगे. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले में समय का बदलाव नहीं किया जा सकता क्योंकि इस पर विपक्ष की राय भी जरूरी है. विधानसभा अध्यक्ष के इतना कहने के बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हो गई कई आरजेडी सदस्यों के सवाल आज सूचीबद्ध थे लेकिन उनके नहीं रहने पर सदन सत्ताधारी दल के विधायकों के सवालों की तरफ आगे बढ़ गया.

उधर विधानसभा की कार्यवाही से विपक्ष ने आज खुद को अलग रखा है. खबर लिखे जाने तक के विपक्ष का कोई भी सदस्य सदन में मौजूद नहीं था. विधानसभा में आज भी भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पटना के डीएम और एसएसपी भी विधानमंडल परिसर में मौजूद है.