Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज
18-Aug-2024 11:30 AM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन पार्टी के पांच अन्य विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। चंपई सोरेन दोपहर तीन बजे सभी विधायकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। चंपई सोरेन के साथ सभी विधायक कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम चंपई सोरेन जेएमएम के पांच विधायकों के साथ कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं। चंपई सोरेन के साथ दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेंब्रम और समीर मोहंती दिल्ली पहुंचे हैं और दोपहर तीन बजे बीजेपी मुख्यालयम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। चंपई सोलेन समेत सभी विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
झारखंड में कथित जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन ने जेल जाने से पहले राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया। चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बनने के बाद अभी कुर्सी पर बैठे ही थे कि कुछ ही दिनों बाद हेमंत सोरेन जेल से रिहा हो गए और चंपई सोरेन को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ गई थी।
जेल से छूटते ही हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर सत्ता की बागडोर फिर से अपने हाथ में ले ली थी। उस वक्त चंपई सोरेन की नाराजगी की बातें सामने आई थीं। इस बीच बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा को झारखंड का प्रभारी बना दिया और आखिर कार सरमा ने हेमंत सोरेन की पार्टी में सेंधमारी कर दी और चंपई सोरेन समेत 6 विधायकों को अपने खेमें में कर लिया।