गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 04:39 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराए जाने का पप्पू यादव विरोध करेंगे. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव रोकने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे. पप्पू यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव रोकने के लिए रामविलास पासवान ने जो बातें कही हैं, वह उनका समर्थन करते हैं. इतना ही नहीं पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि आयोग पर दबाव बनाने के लिए उनकी पार्टी 10 लाख पोस्टकार्ड भी भेजेगी.
पप्पू यादव ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के विषय में हस्तक्षेप करें. अन्यथा मैं इस मामलों को लेकर हाई कोर्ट जाऊंगा. जिला परिषद् और मुखिया का चुनाव सिर्फ बहाना है, आगामी बिहार विधान सभा के चुनाव को जबरदस्ती करवाने के लिए. यह सरकार तानाशाही की सारी सीमाएं तोड़ चुकी है. जब मात्र 30-40 प्रतिशत लोग वोट करेंगे और 60 फीसदी लोग वोट से वंचित रह जायेंगे, इससे लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा.
बधाई हो नीतीश के नेतृत्व में
— Sewak Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) August 12, 2020
बिहार ने एक और रिकॉर्ड कायम किया।
509 करोड़ का पुल उदघाटन से पहले ही टूटा
देश में यह कीर्तिमान रहती दुनिया तक रहेगा अटूट!
पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए के सहयोगी राम विलास पासवान और चिराग पासवान ने भी कोरोना के कारण आगामी विधानसभा चुनाव स्थगित कर बिहार में राष्ट्रपति शासन की वकालत की हैं. मैं राम विलास पासवान के निर्णय से सहमत हूँ. जन अधिकार पार्टी, हर परिस्थिति में कोरोना और बाढ़ के इस दौर में चुनाव करवाने के खिलाफ है. जन अधिकार पार्टी इस सन्दर्भ में इसी महीने 10 लाख पोस्टकार्ड निर्वाचन आयोग को भेजेगी ताकि चुनाव अभी नहीं कराया जाये.