ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / विधानसभा चुनाव के पहले बेरोजगारी का मुद्दा गरमाया, यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से...

विधानसभा चुनाव के पहले बेरोजगारी का मुद्दा गरमाया, यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से नियुक्तियों को भरने की रखी मांग

12-Aug-2020 05:08 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बेरोजगारी के मुद्दे पर सियासत गरमाने लगी है. युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने मांग रखी है. बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए राज्य के अंदर खाली पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियों की मांग की है.


युवा कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी गई है कि बिहार में बढ़ती हुई बेरोजगारी दर को देखते हुए खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां की जाये. गुंजन पटेल ने कहा है कि बिहार की आबादी का एक बड़ा हिस्सा विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है. कोरोना वायरस दोहरी मार ने सब की कमर तोड़कर रख दी है. सीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बेरोजगारी दर लगभग 46 से 49 फ़ीसदी के बीच में है. ऐसे में राज्य के अंदर बढ़ते बेरोजगारों की संख्या को देखते हुए अविलंब खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की जानी चाहिए.


युवा कांग्रेस का अध्यक्ष ने बिहार में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी और साथ ही साथ अन्य सरकारी पदों पर नियुक्ति को लेकर सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की है.