ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / जेपी युनिवर्सिटी वीसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधानपरिषद में जोरदार...

जेपी युनिवर्सिटी वीसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधानपरिषद में जोरदार हंगामा, मंत्री ने दिया जांच का भरोसा

26-Jul-2019 02:26 PM

By 9

PATNA: छपरा के जयप्रकाश युनिवर्सिटी वीसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को विधानपरिषद में जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी सदस्यों ने भी वीसी के खिलाफ प्रिवलेज मोसन लाने की मांग की. सदस्यों का आरोप था कि सीएम क्षेत्रीय विकास योजना के तहत विश्वविद्यालय परिसर में जेपी की मूर्ति लगाने की सिफारिश की गई थी. लेकिन जेपी युनिवर्सिटी के वीसी ने इस फंड के तहत मूर्ति लगाने से इनकार कर दिया. बीजेपी से विधानपार्षद नवल किशोर यादव ने वीसी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मांग का प्रस्ताव लाए जाने की मांग की. विपक्षी सदस्यों ने भी इस मामले में जोरदार हंगामा किया और कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सदस्यों के भारी हंगामे को देख विधानपरिषद के सभापति ने संबंधित मंत्री से मामले की रिपोर्ट मंगाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया. बाद में शिक्षा मंत्री ने विधानपरिषद की समिति से जांच कराने का सदन को भरोसा दिया. मंत्री के भरोसे के बाद सदस्य शांत हुए. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट