ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया सांसद निधि के पैसे बचाने का सच; अब हर पंचायत में शुरू होगा यह काम Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह

विधानसभा में जबरदस्त कोरोना विस्फोट, 19 स्टाफ हुए संक्रमित

विधानसभा में जबरदस्त कोरोना विस्फोट, 19 स्टाफ हुए संक्रमित

15-Apr-2021 05:26 PM

PATNA : बिहार विधान सभा सचिवालय में कोरोना का संक्रमण पहले से और ज्यादा बढ़ गया है. विधानसभा के 19 कम्चारी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं.  विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के दो स्टाफ भी पॉजिटिव पाए गए हैं. 


बढ़ती कोरोना संक्रमण के बीच विधानसभा सचिवालय में कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने चिंता जताई है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि मौजूदा हालात बेहद भयावह है और लोगों का सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है. केवल सरकार के ऊपर जवाबदेही देकर हम बैठ नहीं सकते. यह ऐसा वक्त है जब सब को एक दूसरे की मदद करनी होगी. कैसे स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर इलाज मुहैया हो सके इसके लिए प्रयास करना होगा. 


गौरतलब हो कि बिहार विधानमंडल पर कोरोना लगातार अपना कहर बरपा है. पिछले दिनों बिहार विधान परिषद में कोरोना से दो कर्मचारियों की मौत हो गयी. परिषद में 18 कर्मचारी पॉजिटिव पाये गये. उधर, बिहार विधान सभा में 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव गए थे. आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद् के सहायक विजेंद्र कुमार शर्मा की मौत कोरोना से हो गई. परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. परिषद् में अब तक 18 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए .सभापति अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद को 18 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. 


बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारियों के ही कार्यालय आने का निर्देश दिया है. बिहार विधानसभा में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है. बिहार के हर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. इसलिए सरकार हर किसी से सावधानी बरतने की अपील कर रही है.