पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2021 01:09 PM
PATNA : मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित हो गई. सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में खड़े होकर विधानसभा अध्यक्ष से एक प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांगी थी. लेकिन स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इससे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आज शोक जताने का दिन है. आपको जो प्रस्ताव लाना है वह मंगलवार को लेकर आएं.
अब तेजस्वी यादव ने विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद अपनी तरफ से दो प्रस्ताव लाए जाने की बात कही है. तेजस्वी ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा है कि वह दो प्रस्ताव मंगलवार को सदन में रखेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें इस बात का भरोसा दिया है कि प्रस्ताव सदन में पेश किया जा सकता है. हालांकि तेजस्वी नहीं गया नहीं बताया कि वह कौन सा प्रस्ताव सदन में लाने वाले हैं. जाहिर है तेजस्वी के इस हिडेन प्लान को लेकर सत्तापक्ष की बेचैनी भी बढ़ गई है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा के सदस्यों का अपना एक सम्मान होता है. सदन के अंदर लाख जूते से जिस तरह विधायकों को पीटा गया, वह बेहद अपमानजनक है. तेजस्वी ने कहा कि इस मामले में सरकार की तरफ से जो कार्यवाही की गई, वह भी आंख में धूल झोंकने की कोशिश है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिलाओं को घसीट-घसीट कर पीटा गया. पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने लात जूते से विधायकों को गाली देते हुए पीटा और यह सब कुछ सरकार देखती रही. इस मामले में जब तक के दोषियों को ऊपर एक्शन नहीं होगा, विपक्ष चुप नहीं बैठेगा.