ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / विधान परिषद को आज मिलेंगे 12वें स्थायी सभापति, देवेश चंद्र ठाकुर संभालेंगे कमान

विधान परिषद को आज मिलेंगे 12वें स्थायी सभापति, देवेश चंद्र ठाकुर संभालेंगे कमान

25-Aug-2022 09:08 AM

PATNA : देवेश चंद्र ठाकुर आज बिहार विधान परिषद के नए सभापति के तौर पर कामकाज संभाल लेंगे। देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के 12वें स्थायी सभापति होंगे। विधान परिषद के 85 साल के इतिहास में अब तक केवल 11 ऐसे सभापति हुए हैं जो स्थायी रहे हों, इसके अलावे सदन की जिम्मेदारी कार्यकारी सभापतियों के जिम्मे रही है। मौजूदा सभापति अवधेश नारायण सिंह भी कार्यकारी रहते हुए काम काज करते रहे लेकिन अब अवधेश नारायण सिंह की जगह देवेश चंद्र ठाकुर स्थायी सभापति के तौर पर कामकाज संभालेंगे।



देवेश चंद्र ठाकुर के निर्वाचन को लेकर आज विधान परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई है। इस विशेष बैठक के दौरान देवेश चंद्र ठाकुर के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होगी, जिसके बाद वह कामकाज संभाल लेंगे। इससे पहले बुधवार को देवेश चंद्र ठाकुर ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके नाम के प्रस्तावक बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने देवेश चंद्र ठाकुर के नामांकन का अनुमोदन किया था और अब देवेश चंद्र ठाकुर निर्विरोध सभापति चुने गए हैं।



आपको बता दें कि अवधेश नारायण सिंह भी बिहार विधान परिषद के स्थाई सभापति ही रह चुके हैं। विधान परिषद में उनका कार्यकाल स्थाई सभापति के तौर पर 8 अगस्त 2012 से 8 अगस्त 2017 तक रहा, लेकिन इसके बाद उन्हें कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी मिली। अवधेश नारायण सिंह में कार्यकारी सभापति के तौर पर भी लंबा वक्त निकाल लिया, लेकिन अब बिहार में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद इस सीट पर जेडीयू अपना चेहरा चाहती थी। लिहाजा देवेश चंद्र ठाकुर सभापति बनने जा रहे हैं।