Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
06-Feb-2022 09:03 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने अकेले विधानपरिषद् चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है. राजद ने अपने उम्मीदवारों की तलाश भी कर ली है और उन्हें काम पर भी लगा दिया है. लेकिन कांग्रेस के पास अभी उम्मीदवार नहीं है. इसके लिए अब कांग्रेस ने सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों का चयन शुरू कर दिया है. इसको लेकर आज एक बैठक भी होने वाली है.
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए किसी दल या गठबंधन की जरूरत नहीं है. पार्टी अपने बलबूते स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उम्मीदवारों की पहचान शुरू कर दी गई है. पार्टी की तैयारी पहले से ही सभी सीटों पर थी. प्रदेश नेतृत्व उम्मीदवारों की पहचान जल्द ही कर लेगा और उसकी सूची आलाकमान को दी जाएगी. हर सीट पर एक से अधिक उम्मीदवार चयनित किए जाएंगे. कांग्रेस ने यह भी कह दिया है राजद अपनी चिंता करे, कांग्रेस का जनाधार पूरे देश में है.
बिहार कांग्रेस के सांगठनिक चुनावों और सदस्यता अभियान को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा गठित प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी रिपुण बोरा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नरेश कुमार शनिवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पहुचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया.
रविवार को रिपुण बोरा अपने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सहित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में जिला अध्यक्षों, विधायक एवं विधान पार्षद ,मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशियों के साथ एक बैठक करेंगे.