Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
24-Aug-2024 10:27 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया में रहेंगे। वह पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पर ये बैठक होगी। इसके बाद सीएम काझा कोठी पर्यटक स्थल पर पहुंचकर वहां का जायजा लेंगे। इसको लेकर सीएम नीतीश पटना से रवाना हो गए। सीएम इसके बाद काझा कोठी जाएंगे। जहां वह पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कोझा कोठी पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर पूर्णिया में कड़ा सुरक्षा व्यवस्था की गई है।चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीएम के आगमन से पहले बुधवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्णिया डीएम कुंदन कुमार के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
मालूम हो किमई 2023 में ही एयरपोर्ट निर्माण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ एमओयू हुआ था। 52.18 एकड़ भूमि एएआई को हस्तांतरित भी की जा चुकी है। वहीं अतिरिक्त 15 एकड़ जमीन का भू-अर्जन प्रक्रियाधीन है। पीएम पैकेज 2015 का हिस्सा होने के बाद भी अब-तक पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है और सीमांचल के लोगों का हवाई यात्रा करने का सपना अब तक साकार नहीं हो सका है।
उधर, सीएम अपने पूर्णिया दौरे के दौरान काझा कोठी के सौंदर्यीकरण कार्य का भी शुभारंभ करेंगे। दिल्ली हाट की तर्ज पर वहां काझा हाट का निर्माण कराया जा रहा है। काझा के ऐतिहासिक महत्न को एग्जिबिशन गैलेरी के रूप में विकसिस किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए कैनोपी वॉक की भी व्यवस्था की जा रही है।