ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बोधगया में विदेशी प्रेमी जोड़े ने धूमधाम से रचाई भारतीय रीति-रिवाज से शादी, देखें VIDEO

03-Feb-2020 02:21 PM

GAYA : भारतीय संस्कृति विदेशियों को खूब लुभाती है. ऐसे ही एक विदेशी युगल प्रेमी ने बोधगया में भारतीय रीति रिवाज से शादी रचा कर सात जन्मों के लिए परिणय सूत्र में बंध गए. प्रेमी युगल अरतुल और जीना जो कि बार्सेलोना और स्पेन के रहने वाले हैं, दोनों बोधगया घूमने आएं थे पर यहां कि संस्कृति ने दोनों को ऐसा मोहा कि दोनों सात जन्मों के लिए एक हो गए. 


अरतुल और जीना ने पंडित के मंत्रोउच्चारण के बीच उन्होंने एक दूसरे को वरमाला डालकर अग्नि के समक्ष साथ फेरे लिए और पूरे हिन्दू रीती-रिवाजों से शादी रचाई है. शादी में लोकल लोगों ने दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों की भूमिका निभाई. लोगों ने नव दंपती पर फूल बरसाकर उन्हें बधाई दी. भारतिय ड्रेस में दुल्हा-दुल्हन दोनों देखते बन रहे थे. 

शादी के बाद दोनों ने बताया कि  वे भारतीय सभ्यता से काफी प्रभावित है. उन्हें भारत और यहां की संस्कृति यहां के लोग और उनका व्यवहार काफी रास आ गया इसलिए उन्होंने भारतीय संस्कृति के अनुसार खुद को इस अटूट पावन रिश्ते में बांधा. शादी काआयोजन अनस्टोपेबल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव अमर सिंह और रौशन कुमार के द्वारा किया गया.