केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
14-Mar-2020 07:14 PM
By Amit Srivastav
BETTIAH : बिहार में भी कोरोना का असर देखने को मिल रहा है. सरकार उसके रोकथाम के लिए कई कदम उठा आ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई एक ताजा खबर बेतिया से सामने आई है. जहां विदेश से अपने घर लौटे 4 लोगों को 14 दिनों के लिए घर में नजरबंद कर दिया गया है. उनपर नजर रखने के लिए उनके घर के बाहर पुलिसवालों और चौकीदारों को तैनात किया गया है.
मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का है. जहां मझौलिया थाना इलाके के एक गांव में विदेश से अपने घर लौटे 4 लोगों को 14 दिनों के लिए घर में नजरबंद कर दिया गया है. कोरोना वायरस की जांच के लिए होम क्वारेन्टाइन किया गया है. 14 दिन तक जांच के दौरान कोरोना का लक्षण नहीं मिलने पर इनको आजाद किया जायेगा. कोरोना वायरस का कहर 100 से अधिक देशों में फैलने के बाद डब्ल्यूएचओ ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया गया है.
विदेश से लौटे 4 नागरिकों को कोरोना वायरस के चलते होम क्वारेन्टाइन के लिए घर में नजरबंद रखा गया है. बताया जा रहा है कि प्रतिदिन इन नागरिकों की जांच की जाएगी. साथ ही इनके परिजनों का भी अपडेट लिया जा सकता है. 14 दिन की देखरेख के बाद कोरोना का लक्षण नहीं मिलने पर इन्हें घर से बाहर जाने दिया जायेगा.