ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / विदेश दौरे से बिहार आये लोगों की फिर से होगी स्क्रीनिंग, बाहरी लोगों...

विदेश दौरे से बिहार आये लोगों की फिर से होगी स्क्रीनिंग, बाहरी लोगों के बारे में वार्ड पार्षद देंगे जानकारी

28-Mar-2020 08:16 AM

PATNA : विदेश दौरे से लौटकर बिहार आने वाले लोगों की नए सिरे से स्क्रीनिंग कराई जाएगी। पटना में विदेश से लौटे जो भी लोग 10 मार्च के बाद आए हैं उनकी फिर से स्क्रीनिंग की जाएगी। आज से स्क्रीनिंग का काम शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया है। 


इतना ही नहीं राजधानी पटना में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने अब वार्ड पार्षदों को नई जिम्मेदारी दी है। वार्ड पार्षद अपने इलाके और गली मोहल्ले में आ रहे बाहरी लोगों के बारे में पूरी जानकारी रखेंगे। वार्ड पार्षदों को जिम्मा दिया गया है कि वह कोरोना से रोकथाम के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति की पहचान करें। अगर कोई राज्य के बाहर से आया है तो उसके बारे में विस्तृत जानकारी सरकार को दें। 


साथ ही साथ सरकार ने वार्ड पार्षदों को खाद्य सामग्री की कालाबाजारी पर भी नजर रखने को कहा है। वार्ड पार्षदों को कहा गया है कि वह अपने इलाकों में इस बात का ख्याल रखें कि लोगों को खाद्य सामग्री की दिक्कत ना हो। वार्ड पार्षदों को यह जिम्मेदारी निकायों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य के मुख्य सचिव ने दी है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिहार के डीजीपी और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे हैं।