ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / कटिहार में स्कूल को बना दिया मसाज पार्लर, बच्चे से मास्टर साहेब का...

कटिहार में स्कूल को बना दिया मसाज पार्लर, बच्चे से मास्टर साहेब का देह दबवाने वाला वीडियो वायरल

14-Jul-2019 08:46 AM

By 2

KATIHAR : बिहार में नौनिहालों की शिक्षा को लेकर सरकार भले ही लाख दावे कर ले, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का क्या हाल है ये बात किसी से छिपी नहीं है. मास्टर साहब बच्चों का भविष्य संवारने को लेकर कितनी मेहनत कर रहे हैं इसको लेकर आज हम आपको एक वीडियो दिखाएंगे. इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि सरकार ने शिक्षा का प्रसार करने का जिम्मा कैसे-कैसे गुरुजी को दे रखा है. https://www.facebook.com/firstbiharnews/videos/2435605689991963/ वीडियो में दिख रहे मास्टर साहेब कटिहार के हैं. मास्टर साहब कटिहार के बलरामपुर प्रखण्ड के पंडौल उच्च मध्य विद्यालय में कैसे बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं आप वीडियो में देखिए. घर से मास्टर साहेब स्कूल में देह दबावाने आते हैं. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मास्टर साहेब कुर्सी पर पैर फैलाकर नौनिहालों से पैर दबवाने में में मस्त है. मास्टर साहेब ने शर्म और लाज को घोलकर बरसात की पानी में बहा दिया. कुर्सी पर लेटकर आंख बंद की और बच्चे से पैर का मसाज करवाने लगे. मास्टर साहेब का जब यह वीडियो तेजी से वायरल हुए तो मास्टर साहेब शर्म लाज को समेटते हुए बस इतना कह पाए कि आंख लग गया था और बच्चा करीब आ गया था. आरोप तो मास्टर साहेब पर यह भी है कि वो बच्चों से शौचालय भी साफ करवाते हैं. खैर ऐसे मास्टर साहेब पर जिले के डीएम कैसी कार्रवाई करते हैं ये तो देखने वाली बात होगी. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट