ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / सीएम हाउस से विदाई के दौरान रोने लगी महिलाएं, शिवराज सिंह बोले..अपने लिए...

सीएम हाउस से विदाई के दौरान रोने लगी महिलाएं, शिवराज सिंह बोले..अपने लिए मांगने से बेहतर है मरना

12-Dec-2023 02:59 PM

By First Bihar

DESK: भाजपा ने मध्य प्रदेश के नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी है। मोहन यादव प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। 18 साल से सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की आज सीएम हाउस से विदाई हुई। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से भी मिले। भारी संख्या में महिलाएं शिवराज से मिलने पहुंची थीं। 


शिवराज सिंह चौहान को देखते ही महिलाएं उनके गले से लगकर रोने लगी। वही महिलाओं को रोता देख शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गये और उनके आंखों से भी आंसू निकलने लगे। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उन्होंने पहली बार मीडिया से बातचीत की और बीजेपी को धन्यवाद दिया। 


मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब उन्होंने एमपी की कमान संभाली थी तब यह एक बीमारू राज्य था। उन्होंने विकास का लंबा सफर तय किया। मध्य प्रदेश का विकास उनके कार्यकाल में कैसे हुआ इसका रिपोर्ट कार्ड शिवराज सिंह चौहान ने सबके सामने रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने लिए कुछ मांगे जाने से बेहतर मैं मरना समझूंगा। कुछ मांगना मेरा काम नहीं है। इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। 


वही यह भी कहा कि पार्टी जो तय करेगी वो करूंगा। हम बीजेपी के कार्यकर्ता है और एक बड़े मिशन के लिए भाजपा का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को बीजेपी ने 18 साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा। बीजेपी ने मुझे सब कुछ दिया है अब मुझे बीजेपी को देने का वक्त आया है। बीजेपी ने एक अच्छा नेतृत्व तय किया है। मेरे लिए भाजपा जनता की सेवा का मिशन है। वह काम लगातार चलता रहेगा। मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री जब था तब भी जनता से मेरे रिश्ते कभी जनता और मुख्यमंत्री के नहीं रहें। 


जनता को मैंने परिवार माना और जनता भी मेरे परिवार के रूप में रहे। जनता ने ही मामा और भईया का रिश्ता दिया। उन्होंने ही विश्वास और प्यार का रिश्ता बनाया।मेरी सांस जब तक चलेगी तब तक यह प्यार और विश्वास का रिश्ता चलता रहेगा। इस रिश्ते को कभी टूटने नहीं दूंगा। जनता ही मेरे लिए सब कुछ है। जनता की सेवा भगवान की पूजा है। दरअसल मुख्यमंत्री आवास छोड़ने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से यह बातें कही।