ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / उपराष्ट्रपति के सामने उठी PU को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग, छात्रों की...

उपराष्ट्रपति के सामने उठी PU को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग, छात्रों की मांग पर सीएम नीतीश ने दिया साथ

04-Aug-2019 03:27 PM

By 8

PATNA : पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल लाइब्रेरी के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दर्द एक बार फिर से छलक गया। पुस्तकालय के शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के सामने अपना यह दर्द छिपा नहीं सके कि केंद्र सरकार में पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं दिया। https://youtu.be/oEGYIxrojqI मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने पटना यूनिवर्सिटी का गौरव वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को सरकार ने पैसे की कोई कमी नहीं होने दी है लेकिन केंद्र सरकार अगर पटना विश्वविद्यालय को अपना लेती तो और बढ़िया हो जाता। अगर उपराष्ट्रपति चाहेंगे तो पीयू का सपना पूरा हो सकता है. सीएम नीतीश जब बोल रहे थे पीयू कुछ छात्रों ने पीयू को सेंट्रेल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की खड़े होकर मांग शुरू कर दी. इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपनी बात कह चुके हैं अब उपराष्ट्रपति इस पर विचार करेंगे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे अरसे से कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना विश्वविद्यालय पहुंचने पर भी मंच से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने की मांग रखी थी हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश की मांग को पूरा नहीं किया था। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट