ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

वेतन नहीं मिलने पर युवक ने किया सुसाइड, पटना में फैक्ट्री के अंदर फंदे से लटका मिला शव

22-Jun-2020 06:17 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच हुए लॉकडाउन में पड़ी मंदी की मार जान पर भारी पड़ रही है। पटना में एक युवक ने पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने पर तनाव में अपनी जान दे दी । युवक का शव फैक्ट्री से ही बरामद किया गया है। 


पटना सिटी स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी । बताया जा रहा है कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से युवक मानसिक तौर पर परेशान था। पैसे के आभाव में घर चलाना मुश्किल हो गया था। बार-बार वह फैक्ट्री मालिक से वेतन की मांग कर रहा था लेकिन कई महीनों से वेतन नहीं मिलने की वजह से उसका धैर्य जवाब दे गया। युवक ने फैक्ट्री में ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। 


युवक पटना के मालसलामी के महुली का रहने वाला बताया जा रहा है।युवक के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रुप दे दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में फैक्ट्री मालिक और परिजनों से पूछताछ कर रही है।