ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / वशिष्ठ बोले- JDU के चूड़ा-दही भोज में एकजुट दिखेगा NDA, RJD की अंदरुनी...

वशिष्ठ बोले- JDU के चूड़ा-दही भोज में एकजुट दिखेगा NDA, RJD की अंदरुनी कलह पर नहीं बोलेंगे

12-Jan-2020 01:09 PM

By Rahul Singh

PATNA : जदयू  के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने आरजेडी के अंदर मचे घमासान पर इसे पार्टी का मसला बता कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं उन्होनें एनडीए में सब कुछ ठीक होने का दावा किया है। उन्होनें कहा कि जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ही क्लियर कर दिया है तो किसी नेता के बयान के कोई मायने नहीं होते। उन्होनें बातों-बातों में कह दिया कि दही-चूड़ा भोज के दौरान एनडीए की एकता का अहसास सभी हो जाएगा जब सभी नेता जेडीयू के इस भोज में पहुंचेंगे।


वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने कहा कि मकर सक्रांति के अवसर पर  हार्डिंग रोड में  चूड़ा-दही का आयोजन  किया गया है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत सभी मंत्री, सांसद समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे। इस भोज में बिहार के कई जिलों से सामग्री  मंगवाई जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि हम लोगों ने विपक्ष को भी न्योता भेजने का काम किया है। कौन आते हैं कौन नहीं इस पर कहना मुश्किल है।


आरजेडी में मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि रघुवंश प्रसाद जो बयान दे रहे हैं यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है इस पर मैं कुछ भी नहीं कहूंगा। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से एनसीआरबी का रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। 2005 से पहले जो बिहार की स्थिति थी उसमें बहुत सुधार हुआ है। पहले का ग्राफ देख लीजियेगा, सरकार सख्त करवाई कर रही है जो भी दोषी हैं उनपर करवाई हो रही है।


बीजेपी एमएलसी संजय पासवान की तरफ से दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ही क्लियर कर दिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ी जाएगी तब इस पर कोई क्या कहता है इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। NDA में सब कुछ ठीक है।